{"_id":"685c51ffff388a78470caa86","slug":"diarrhea-not-stopping-in-dadla-panchayat-nine-new-cases-reported-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-159488-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दाड़ला पंचायत में नहीं थम रहा डायरिया, नौ नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दाड़ला पंचायत में नहीं थम रहा डायरिया, नौ नए मामले आए
Thu, 26 Jun 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करती हुई। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी डायरिया के नौ मामले आए हैं।
अब तक डायरिया के कुल 66 मामले आ चुके हैं। इनमें 57 मरीज ठीक हो चुके हैं। चार मरीज अभी सुजानपुर अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं, जबकि अन्य मरीज घरों में हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग शिमला से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीमों ने लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए पानी के नमूनों की रिपोर्ट वीरवार को आने की संभावना है। पानी के दस सैंपल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद ही बीमारी के फैलने के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
गौर हो कि सोमवार को ग्राम पंचायत दाड़ला के गांवों लोअर दाड़ला, गागला और दरियाल से करीब 44 केस आए थे। वहीं, मंगलवार को 13 नए केस आए हैं। डायरिया के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमों ने प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की। मरीजों को आवश्यक दवाई उपलब्ध करवाई गई है।
कोट
शिमला से स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। बुधवार को नौ नए मामले डायरिया के आए हैं। पानी के नमूनों की रिपोर्ट वीरवार तक आ सकती है।
-डॉ. अजय कुमार, कार्यकारी सीएमओ, हमीरपुर