फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhyan Singh Musafir becomes senior co-social media coordinator

Hamirpur (Himachal) News: ध्यान सिंह मुसाफिर बने वरिष्ठ सह सोशल मीडिया संयोजक

Tue, 25 Nov 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 25 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ओबीसी मोर्चा हमीरपुर की जिला कार्यकारिणी की परिचायक बैठक सोमवार को भाजपा कार्यालय हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक के बाद भाजपा जिला सोशल मीडिया की टीम ने प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर और जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर से चर्चा करने के बाद जिला स्तर पर कार्यकारिणी में नियुक्तियों की घोषणा की।
विज्ञापन

जिला भाजपा सोशल मीडिया टीम ने ध्यान सिंह मुसाफिर को वरिष्ठ सहसोशल मीडिया संयोजक, दीक्षित गौतम, दिनेश ठाकुर और अशोक शर्मा को जिला भाजपा का सहसोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया। सोशल मीडिया टीम ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा जनसंपर्क अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिले से 15 कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि ओबीसी वर्ग भारतीय समाज की एक सशक्त और निर्णायक शक्ति है, जिसने हमेशा राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में ओबीसी मोर्चा लगातार सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनोटिया ने कहा कि ओबीसी समाज के राजनीतिक सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक उन्नति के लिए भाजपा सरकार ने समय-समय पर अनेक कल्याणकारी कदम उठाए हैं। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनोटिया, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, ओबीसी मोर्चा मार्गदर्शक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल विजय चौधरी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी चंदू लाल चौधरी, तथा जिला भाजपा महामंत्री अजय रिंटू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed