फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhumal honored the families of martyrs in Taunidevi

धूमल ने टौणीदेवी में सम्मानित किए शहीदों के परिवार

Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dhumal honored the families of martyrs in Taunidevi
टौणीदेवी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शहीदों के आश्रितों और पूर? - फोटो : Hamirpur-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन/गलोड़/सलौणी/हमीरपुर। जिले भर के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत टौणी देवी में कारगिल विजय दिवस के मौके पर देश के वीर सैनिकों को याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश का वीर सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करते करते अमर हो जाता है, लेकिन उस शहीद सैनिक का परिवार रोज शहादत के आंसू रोता है।
सरकार उसके परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद, मान सम्मान, नौकरी सांत्वना सब कुछ दे सकती है, अगर कुछ नहीं दे सकती तो उस मां के बेटे को, उस पत्नी के पति को, उस बहन के भाई को जो शहादत को हंसते-हंसते गले लगा गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध और 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों के परिवारों को कारगिल विजय दिवस के मौके पर सम्मानित किया। इस दौरान बड़सर भाजपा मंडल की ओर से मैहरे भाजपा कार्यालय में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर नादौन में एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कड़ोहता समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों और शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मुख्यमंत्री हमीरपुर में, पूर्व मुख्यमंत्री टौणीदेवी में
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टाउन हॉल हमीरपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने टौणीदेवी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर पौने दो बजे तक हमीरपुर में रहे, लेकिन दोनों नेता एक-दूसरे से नहीं मिले।

हालांकि भाजपा संगठन और सरकार की ओर से कारगिल विजय दिवस पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम थे, जिसके चलते धूमल को टौणीदेवी में ही रहना था। भाजपा जिला अध्यक्ष बड़सर में रहे, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अग्निहोत्री नादौन में रहे। केवल विधायक कमलेश कुमारी और सदर विधायक नरेंद्र ठाकुर ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed