फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhumal gave the mantra of mission repeat to the workers

धूमल ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन रिपीट का मंत्र

Tue, 17 Aug 2021 06:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Dhumal gave the mantra of mission repeat to the workers
हमीरपुर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान बगारटी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मतदान केंद्र पर पार्टी की ओर से नियुक्त त्रिदेव ‘बूथ गढ़ो, आगे बढ़ो’ की युक्ति पर केंद्रित होकर काम करें। मिशन रिपीट 2022 का संकल्प भले ही प्रदेश स्तर पर लिया गया है, लेकिन इसकी सफलता पूरी तरह मतदान केंद्र ही सुनिश्चित कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मंगलवार को हमीरपुर मंडल के बगारटी में पार्टी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत विषय पर संबोधित करते हुए यह बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट की सफलता के लिए जीत का नया मंत्र देते हुए कहा कि बूथ गढ़ो आगे बढ़ो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर नियुक्त त्रिदेव जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की ओर से बताए गए सभी कार्यकलापों और गतिविधियों को अच्छी तरह चलाएंगे तो 2022 क्या आने वाला कोई भी मिशन हमें सफल होने से नहीं रोक सकता है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। इसका श्रेय केवल और केवल पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है।
विज्ञापन

पार्टी के वर्तमान स्वरूप तक पहुंचने के लिए कई वर्षों का समय लगा है और कई महानुभावों ने अपना जीवन इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी को समर्पित किया है। जिस प्रकार एक मूर्तिकार एक पत्थर को गढ़कर अपने प्रयासों से उसको संजीव कर देता है, उसी तरह मतदान केंद्र पर बैठे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता अपनी मेहनत और प्रयासों से पार्टी को अपने मतदान केंद्र पर मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed