फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DGP Disc Award to ASI Arvind Kumar

Hamirpur (Himachal) News: एएसआई अरविंद कुमार को डीजीपी डिस्क अवार्ड

Fri, 27 Sep 2024 03:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:34 PM IST
विज्ञापन
एएसआई अरविंद कुमार को डीजीपी डिस्क अवार्ड
विज्ञापन

वर्ष 2023 में नशा तस्करों को पकड़ने, चोरी के आरोपियों को राज्य व बाहरी राज्यों से पकडऩे में किया सराहनीय कार्य

वर्ष 2023 में बहुचर्चित एनआईटी हमीरपुर में छात्र की नशे से मौत के मामले में नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार

इससे पूर्व प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पद और उत्कृष्ट सेवा पदक से किया जा चुका है सम्मानित
जिला कांगड़ा के पंचरुखी के निवासी हैं अरविंद

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर में सेवारत एएसआई अरविंद को शीघ्र ही डीजीपी डिस्क अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाएगा। इससे पूर्व उन्हें प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है और अब उन्हें डीजीपी डिस्क अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2023 में नशा तस्करों को पकड़ने, चोरी के आरोपियों को राज्य व बाहरी राज्यों से पकड़ने में उन्होंने सराहनीय कार्य किया। जबकि, वर्ष 2023 में एनआईटी हमीरपुर में छात्र की ड्रग ओवरडोज से मौत के मामले में उन्होंने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। वह इस मामले के अन्वेषण अधिकारी हैं। अरविंद जिला कांगड़ा के पंचरुखी के रहने वाले हैं। अरविंद कुमार वर्ष 1999 में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। इससे पूर्व अरविंद वर्ष 2002 में प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पदक से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर कुल्लू जिले में ब्यास नदी में फंसी पश्चिम बंगाल की एक युवती की जान बचाई थी। पुलिस विभाग में उन्हें साल 2021 में एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया था। वर्ष 2020 में चोरी और भगोड़ों को पकड़ने समेत अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए कांगड़ा पुलिस विभाग की ओर अरविंद कुमार का नाम प्रेजिडेंट पुलिस पदक के लिए प्रस्तावित किया था। अब दोबारा से अरविंद का चयन डीजीपी डिस्क अवार्ड 2023 के लिए किया गया है। इस पदक के लिए चयनित होने पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. भगत सिंह, एएसपी राजेश कुमार, डीएसपी नितिन चौहान और हमीरपुर थाना प्रभारी ललित महंत ने उन्हें बधाई दी है। पुरस्कार के लिए चयनित होने पर उनके गृह क्षेत्र पंचरुखी के लोगों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed