फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devotees arriving without helmets, causing trouble with pressure horns

Hamirpur (Himachal) News: बिना हेलमेट के पहुंच रहे श्रद्धालु, प्रेशर हार्न से कर रहे परेशान

Fri, 16 Aug 2024 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 50 दोपहिया वाहन चालकों के चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध और समैला मंदिर में बिना हेलमेट के आने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 चालान काटे। दियोटसिद्ध पुलिस की इस मुहिम में बिना हेलमेट, एक दोपहिया वाहन पर तीन-तीन लोगों के बैठने और ध्वनि प्रदूषण के तहत ये चालान काटे गए। इन दिनों पंजाब के हजारों श्रद्धालु दोपहिया वाहनों पर क्षेत्र के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ये यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना हेलमेट, मोटरसाइकिलों से साइलेंसर निकाल देना, एक ही मोटरसाइकिल पर तीन-तीन सवार यह वाहन चालक यातायात के नियमों को ठेंगा दिखाते हैं।


चकमोह पंचायत प्रधान किरण देवी, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सोनी, पुरुषोत्तम चंद, सहायक सचिव दीपक, अखिलेश, सचिन, पुरुषोत्तम चंद, चकमोह बाजार कमेटी प्रधान उत्तमचंद महाजन सहित अन्य लोगों ने कहा कि इन दिनों बाहरी क्षेत्र से आने वाले ये दोपहिया सवार पूरे बाजार में जोर-जोर से हॉर्न बजाते हुए निकलते हैं। इन वाहनों के साइलेंसर निकले होते हैं, जिससे बहुत तेज आवाज होती है। हेलमेट नहीं लगाए होते हैं और सड़कों पर तेज रफ्तार से निकलते हैं। इससे स्थानीय लोगों को अधिक परेशानी होती है। इसी के चलते मौखिक तौर पर पुलिस को इस समस्या से अवगत करवाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऐसे चालकों पर शिकंजा करते हुए 50 चालान किए। पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश ने कहा कि नाका लगाकर ऐसे चालकों के चालान किए गए हैं। इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि स्थानीय लोगों को इनकी वजह से परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed