फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Development work worth Rs 62 lakh is being carried out in Bhalwani Panchayat.

Hamirpur (Himachal) News: भलवानी पंचायत में 62 लाख रुपये से हो रहे विकास कार्य

Wed, 08 Oct 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 62 lakh is being carried out in Bhalwani Panchayat.
भलवानी में नाले के साथ किया कुएं का निर्माण। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

पंचायत में वाटरशेड परियोजना के तहत विकाय कार्यों पर खर्च किया जा रहा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की भलवानी पंचायत में वाटरशेड योजना के तहत 62 लाख रुपये विकास कार्य पर खर्च हो रहे हैं। भलवानी नाले में वार्ड नंवर एक और दो में करीब 300 मीटर तक क्रेटवाल का निर्माण कर किसानों की 20 से 25 कनाल भूमि को कटाव से बचाया गया है।
नाले में जल संरक्षण के लिए डेढ़ लाख रुपये की लागत से चैक डैम का निर्माण किया गया है। आठ लाख रुपये से नाले के साथ तीन कुओं का निर्माण किया गया है। दो अन्य के निर्माण कार्य पर पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य बारिश के कारण रुका हुआ है।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख रुपये के भलवानी और ठारा नाले के बीच क्रेटवाल का निर्माण किया जा रहा है। वर्षा जल संग्रहण के लिए 10 लाख रुपये से टैंक का निर्माण किया गया है। इससे किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। पंचायत के ग्रामीणों को सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत स्थानीय किसानों को करीब 500 फलदार, औषधीय और अन्य पौधे वितरित किए गए हैं।
उधर, वाटरशेड परियोजना खंड भोरंज के कनिष्ठ अभियंता अनुराधा कंवर ने बताया कि भलवानी पंचायत में परियोजना के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मौके पर जाकर गुणवत्ता का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं, भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप ने बताया कि वाटरशेड परियोजना ने पंचायत के विकास को नया रूप दिया है।
भलवानी में नाले के साथ किया कुएं का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed