फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Development work halted in all panchayats in development block Bijhadi

Hamirpur (Himachal) News: विकास खंड बिझड़ी में सभी पंचायतों में विकास कार्य रुके

Sun, 05 May 2024 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल पा रहा रोजगार, पंचायतों के कार्य भी प्रभावित
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में स्टाफ की कमी से आचार संहिता से पहले स्वीकृत कार्य भी नहीं हो पाए शुरू
बीडीओ, पंचायतों में सचिव और तकनीकी सहायकों के पद खाली, जनता को हो रही खासी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकासखंड बिझड़ी में सभी पंचायतों में विकास कार्य रुक गए हैं। विकास खंड की 52 पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर पंचायत प्रतिनिधि तो चिंतित हैं ही, साथ में दिहाड़ी पर निर्भर रहने वाले मनरेगा मजदूरों को भी रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। जब से लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी है उसी दिन से पंचायतों में जो विकासात्मक कार्य स्वीकृत हो चुके थे वह भी शुरू नहीं हो पाए। वहीं, खंड विकास अधिकारी कार्यालय में कई दिनों से स्टाफ की कमी चल रही है। वर्तमान में एसईबीपीओ, पंचायत निरीक्षक, अकाउंटेंट, क्लर्क के पद रिक्त चल रहे हैंं। इसके अलावा पंचायतों की बात की जाए तो चार तकनीकी सहायक और एक ग्राम रोजगार सेवक का पद खाली चल रहा है। खंड विकास अधिकारी का तबादला भी दो माह पूर्व हो गया था। ऐसी स्थिति में विकास खंड बिझड़ी की 52 पंचायतों और एक नगर पंचायत में विकास कार्यों को ग्रहण लग गया है। पंचायत प्रधान एसोसिएशन के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि इस समस्या को लेकर चुनाव आयोग को भी पत्र लिखकर आग्रह किया गया था कि विकास खंड बिझड़ी में जल्द खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही अन्य रिक्त चल रहे आवश्यक पदों को तुरंत भरा जाए ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। अभी तक बिझड़ी विकास खंड में कार्य रुके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed