फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Despite the rain, 10,000 devotees visited the Balyogi.

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के बावजूद 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन

Tue, 17 Mar 2026 06:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Despite the rain, 10,000 devotees visited the Balyogi.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बाबा जी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते श्रद्धालु। संवाद
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के तीसरे दिन कम रही श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर) : चैत्र मास मेले के तीसरे दिन सोमवार को बारिश के कारण अधिक श्रद्धालु बालयोगी के दर्शन लेने के लिए नहीं पहुंच सके। ठंड बढ़ने के कारण करीब 10 हजार श्रद्धालु ही बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 30 से 35 हजार श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं सोमवार को लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने ही मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि चैत्र मास के मेलों के लिए मंदिर परिसर और आसपास सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, सफाई, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त हैं, लेकिन मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि मौसम साफ होते ही आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या फिर से बढ़ेगी और बड़ी संख्या में भक्त बाबा बालकनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। बता दें कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के दौरान न केवल हिमाचल बल्कि पंजाब, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, हरियाणा के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु बाबा जी का आशीर्वाद लेने के लिए दियोटसिद्ध पहुंचते हैं। श्रद्धालु पहले शाहतलाई माथा टेकते हैं तथा उसके बाल याेगी की तपोस्थली पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed