{"_id":"56eaa07a4f1c1bc5018b4718","slug":"despite-ban-polythene-use-without-any-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में खुलेआम बिक रहा प्रतिबंधित पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर में खुलेआम बिक रहा प्रतिबंधित पॉलिथीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन पर पाबंदी के बावजूद बड़सर क्षेत्र के बाजारों में पॉलिथीन धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। बाजारों में पॉलिथीन लिफाफे के बिखरे कचरे से स्वच्छता पर ग्रहण लग रहा है। दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र माह मेलों पर बाहरी राज्यों से आने वाला 80 प्रतिशत सामान डिब्बा बंद कार्टनों और बोरियों में पॉलिथीन सहित आ रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार कड़ी जांच के लिए कोई नियम नहीं बना पाई है। उपमंडल के तहत बड़सर, दियोटसिद्ध, बिझड़ी, मैहरे, गारली, सलौनी, भोटा में पॉलिथीन का प्रयोग बेरोकटोक किया जा रहा है। कई दुकानदार सामान पॉलिथीन में डालकर बेच रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
पॉलिथीन प्रयोग से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गंदगी भरे वातावरण के कारण कस्बे की सुंदरता को ग्रहण लग गया है। इसके अलावा दुकानों में ब्रांडेड गारमेंट भी पॉलिथीन में लिपटे आ रहे हैं, नामी ब्रांडेड कंपनियों के पास पॉलिथीन के अलावा और कोई विकल्प नहीं तलाश पाई हैं।
विज्ञापन
पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ प्रयोग होने से पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान कागजों तक सिमट कर रह गया है।
एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध है। पॉलिथीन प्रयोग करने वाले कारोबारियों पर जुर्माना किया जाएगा। पॉलिथीन खुले में फेंकने पर बाजार कमेटियों को हिदायत दी जाएगी।