फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dera parol, chhatrail team reach semifinal

डेरा परोल, छत्रैल की टीम सेमीफाइनल में

Wed, 13 Jan 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,टौणी देवी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला,टौणी देवी (हमीरपुर) Updated Wed, 13 Jan 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
dera parol, chhatrail team reach semifinal
टौणी देवी में बुधवार को दो दिवसीय शहीद अनिल मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक हमीरपुर लालमन शर्मा ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन हर साल लोहड़ी के अवसर पर किया जाता है। बुधवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में डेरा परोल की टीम ने दरव्यार को 58-28, मुंडखर ने छत्रैल को 41-35, टपरे ने सरौन को 57-43 और जय माता टौणी देवी क्लब ने युवक मंडल टौणी देवी को 41-16 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले गुरुवार को होंगे। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य बलवीर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पहले दिन बतौर मुख्यातिथि पहुंचने पर डीएसपी लालमन शर्मा का युवक मंडल दरकोटी के प्रधान अजय शर्मा, रितेश चौहान व टपरे पंचायत के उपप्रधान अजय चौहान ने स्वागत किया।
विज्ञापन


डीएसपी ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृति पर भी चिंता जताई तथा युवाओं से इस प्रवृति को छोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों अशोक ठाकुर, सुशील पठानिया, रणजीत सिंह के साथ ही युवक मंडल छत्रैल के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed