फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy President Ajay will give honorarium of five years to the needy

उपप्रधान अजय जरूरतमंदों को देंगे पांच साल का मानदेय

Thu, 03 Jun 2021 06:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत बेला के युवा उपप्रधान अजय अत्री ने अपने पांच साल के मानदेय को जरूरतमंदों को देने की घोषणा की है। वह अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल के मानदेय को अपनी पंचायत के जरूरतमंद और गरीब लोगों को देंगे। उन्होंने कहा कि बेला पंचायत की जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया है, इसलिए जितना भी हो सके, वह सेवा भाव से पंचायत में काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे किसी गरीब की ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ जरूरतें पूरी हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के अंतर्गत आने वाली लड़कियों की शादी पर अपनी तरफ से 5100 रुपये बतौर शगुन मानदेय से अलग दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेला पंचायत उपप्रधान अजय अत्री की ऐसी पहल से बेला पंचायत में उनकी खूब प्रशंसा की जा रही है। अजय अत्री पंचायत चुनाव में नादौन विधानसभा से चुनाव में उतरने वाले सबसे युवा उम्मीदवार हैं और उन्होंने जीत दर्ज करके अपनी काबिलियत का लोहा हर तरफ मनवाया है। गोर हो कि पंचायत प्रधान को 4500 रुपये मासिक तो उपप्रधान को 3000 रुपये मासिक मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed