फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Commissioner inaugurates sanitary pad unit at Kakrohal

उपायुक्त ने ककरोहल में किया सैनेटरी पैड यूनिट का उद्घाटन

Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inaugurates sanitary pad unit at Kakrohal
ककरोहल में सैनेटरी पैड यूनिट का शुभारंभ करने के दौरान मशीन व उत्पाद की जानकारी लेतीं उपायुक्त। - फोटो : Hamirpur-HP
ोंज (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत गरसाहड़ के गांव ककरोहल में अनमोल स्वयं सहायता समूह की ओर से स्थापित सैनेटरी पैड यूनिट का उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने शनिवार को शुभारंभ किया। इस दौरान इस यूनिट में पहल नाम से बनाए गए सैनेटरी पैड को लांच किया गया। उपायुक्त ने कहा कि अनमोल स्वयं सहायता समूह ने यह यूनिट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के सहयोग से स्थापित की है। यह यूनिट स्थापित करके ग्रामीण महिलाओं ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। माहवारी के दौरान स्वच्छता प्रत्येक महिला के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए अनमोल स्वयं सहायता समूह का उत्पाद अपने आप में एक बहुत बड़ी पहल है।
विज्ञापन

इसका संबंध केवल स्वच्छता से ही नहीं, बल्कि प्रत्येक महिला के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस स्थानीय उत्पाद का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए तथा लड़कियों एवं महिलाओं को सैनेटरी पैड के प्रयोग के संबंध में जागरूक किया जाना चाहिए। अनमोल स्वयं सहायता समूह की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह समूह बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। इस समूह से जुड़ी महिलाओं ने जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। इससे पहले खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा विकास खंड भोरंज में जारी विभिन्न विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। अनमोल स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता देवी ने भी समूह की गतिविधियों से अवगत करवाया। जबकि, पंचायत प्रधान रेखा देवी ने उपायुक्त और अन्य सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed