फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Commissioner Hemraj Bairwa inspected FCI warehouse

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया एफसीआई के गोदाम का निरीक्षण

Sun, 31 Dec 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Hemraj Bairwa inspected FCI warehouse
हमीरपुर: गोदाम के औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जिला हमीरपुर हेमराज वैरबा, खाद्य आपूर्ति विभाग
हमीरपुर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार शाम को कुठेड़ा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य निगम के इसी गोदाम से जिलाभर की 9 आटा मिलों को गेहूं और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सभी 8 गोदामों को चावल की आपूर्ति की जाती है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों की गुणवत्ता एवं उनके भंडारण की स्थिति का जायजा लिया और इनसे संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चावल का सैंपल भी लिया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि कुपोषण की समस्या के निराकरण के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के सभी श्रेणियों के 1,48,657 राशनकार्ड धारकों के लगभग पांच लाख उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल और फोर्टिफाइड आटे का वितरण किया जा रहा है। चावलों को फोर्टिफाई करने के लिए उनमें एक प्रीमिक्स मिलाया जाता है जिसमें फोलिक एसिड, आयरन, विटामिन बी-12 का मिश्रण होता है। उपायुक्त ने कहा कि इस फोर्टिफाइड चावल को लेकर आम लोगों में कुछ भ्रांतियां देखने को मिल रही हैं जोकि बिलकुल निराधार हैं। उपायुक्त ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। उपायुक्त ने खाद्य आपूर्ति विभाग और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को चावल और अन्य खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, इनके नियमित रूप से सैंपल लेने तथा आम लोगों को फोर्टिफाइड खाद्यान्नों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed