फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   deposit pension in the account of disable

दिव्यांग की खाते में वापस आई पेंशन और किसान सम्मान योजना की राशि

Thu, 23 Apr 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार के निर्देशों के बावजूद पंजाब नेशनल बैंक ने लॉकडाउन के बीच जिस निर्धन परिवार के बचत खाते से दिव्यांग पेंशन और किसान सम्मान योजना की तहत आई 2 हजार रुपये की राशि काटी थी, उसे वापस खाते में जमा करवा दिया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी खजाने से राशन भी उपलब्ध करवा दिया है। इससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने 20 अप्रैल के अंक में हमीरपुर जिले में लोन किस्त के नाम पर पीएनबी ने काट ली दिव्यांग की पेंशन शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद प्रशासन और बैंक प्रबंधन हरकत में आया और मामले की जांच के निर्देश जारी किए गए। जांच में पीड़ित परिवार के आरोप सही पाए गए। जिसके बाद प्रशासन ने उस परिवार को राशन पहुंचाया। साथ ही बैंक प्रबंधन को काटी गई राशि को वापस खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते गांव चमनेड़ की रहने वाली अनीता कुमारी पत्नी उत्तम चंद ने उपायुक्त हमीरपुर को सौंपी शिकायत में कहा था कि वह दिव्यांग है। उसका पति मजदूरी करता है। महिला को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से 2500 रुपये दिव्यांग पेंशन मिलती है। इसके साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 2000 रुपये भी मिलते हैं। उनके खाते में दिव्यांग पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत कुल 4500 रुपये जमा हुए। लेकिन जब वह बैंक जाकर पैसे निकालने गई तो बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि उनके खाते में कोई राशि नहीं बची है। पड़ताल करने पर पता चला कि लोन की किस्त जमा न होने पर यह आर्थिक मदद की राशि बैंक ने काट ली है।
विज्ञापन

हालांकि, बैंक जांच में पता चला है कि अनीता कुमारी ने बैंक से वर्ष 2014 में कृषि के लिए 50 हजार रुपये लोन लिया था, लेकिन किस्तें न भरने के लिए चलते जून 2019 में वह एनपीए हो गया। उधर, पीएनबी के डिप्टी जोनल मैनेजर केके वर्मा ने कहा कि महिला के खाते में राशि जमा करवा दी गई है। लेकिन, किस्तें जमा न होने के चलते उनका लोन खाता एनपीए हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed