{"_id":"64e660ab76e59d59c800d434","slug":"deployment-of-surgeon-in-townidevi-hospital-people-will-get-facility-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-6459-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी अस्पताल में सर्जन की तैनाती, लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी अस्पताल में सर्जन की तैनाती, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
टौणीदेवी(हमीरपुर)। डॉक्टर लश्करी राम राठौर सिविल अस्पताल टौणीदेवी में सर्जन की तैनाती कर दी गई है। करीब दो हफ्ते पहले अस्पताल में आयोजित हुई रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने विशेष तौर पर शिरकत की थी। इस दौरान बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके समक्ष अस्पताल में सर्जन की तैनाती की मांग की थी।
लोगों की मांग को देखते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने अस्पताल में जल्द ही सर्जन की तैनाती के बारे में आश्वासन दिया था। इसके बाद अस्पताल में यह तैनाती संभव हो पाई। अस्पताल सर्जन की तैनाती से लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेसी नेताओं टपरे पंचायत की पूर्व प्रधान रजनीश कुमारी, पूर्व उप प्रधान अजय चौहान, अजीत चौहान, बारी पंचायत के उप प्रधान सुमेश, बीडीसी विचित्र सिंह, प्रदीप, सुभाष आदि कार्यकर्ताओं ने इसकी तैनाती पर स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में सर्जरी के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेफर किया जाता था, लेकिन अब टौणीदेवी में ही ऑपरेशन की सुविधा मिल पाएगी।
-- -