फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department reached to remove kiosks, shopkeepers created ruckus

खोखे हटाने पहुंचा विभाग, दुकानदारों ने किया हंगामा

Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Department reached to remove kiosks, shopkeepers created ruckus
हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर खोखो को हटाते नगर परिषद और लोनिवि के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बस स्टैंड के समीप सरकारी भूमि पर बने नौ खोखों को लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को हटा दिया। इस दौरान खोखा धारकों ने खूब हंगामा किया। विभाग ने विरोध को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल बुला लिया था। मंगलवार को दिनभर बारिश जारी रही। बारिश के बावजूद लोनिवि के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से खोखों को हटाकर सरकारी भूमि को खाली करवाया।
विज्ञापन

हालांकि इन नौ खोखाधारकों को प्रशासन ने बीते सप्ताह हमीरपुर स्कूल मैदान के साथ बने शॉपिंग कांप्लेक्स में शिफ्ट कर दिया था। इसके चलते वर्तमान में इन खोखों के भीतर कोई सामान नहीं था। बस स्टैंड के बाहर कुल 58 खोखे थे। इनमें से 37 खोखाधारकों को प्रथम चरण में शॉपिंगकांप्लेक्स में शिफ्ट किया गया। जबकि नौ खोखाधारकों को इस माह शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में 58 में से 37 खोखाधारकों को पक्की दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं। जबकि अभी भी 12 खोखाधारक सड़क के किनारे जमे हुए हैं। यह खोखाधारक प्रशासन से धरातल पर पक्की दुकानों की मांग कर रहे हैं। इन दुकानदारों ने शॉपिंग कांप्लेक्स की प्रथम मंजिल में दुकानें लेने से इंकार कर दिया है। प्रशासन ने पक्की दुकानें हासिल करने के लिए आवेदन करने की मोहल्लत दी थी।
विज्ञापन

खोखाधारकों विनोद शर्मा, शांति स्वरूप, जोगिंदर पाल, पृथ्वी चंद, अमर चंद शर्मा, विपन कुमार, पवन कुमार, अश्विनी कुमार, सुलोचना देवी, परमानंद और कृष्णानंद ने कहा कि वह प्रशासन का साथ देने के लिए शुरू से तैयार हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें क्रमवार शॉपिंग कांप्लेक्स में शिफ्ट नहीं किया। यह खोखे 42 वर्ष पूर्व बनाए गए थे और सभी खोखाधारक नगर परिषद को नियमित मासिक किराया देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को जेसीबी से खोखे हटाते समय खूब हंगामा हुआ है। लेकिन पुलिस ने मामला शांत करवा दिया है। उधर, लोनिवि के अधीशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक जो नौ खोखे खाली हुए थे, उन्हें हटा दिया है। अब कुछेक खोखाधारक शेष बचे हैं। अगले चरण में उन्हें भी हटाया जाएगा। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि प्रशासन का काम शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकानें आवंटित करना है। खोखाधारकों से जमीन को खाली करवाने का काम लोक निर्माण विभाग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed