फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department forgot to do repair work of dam in ward one and two of Nagar Panchayat Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत नादौन के वार्ड एक और दो में डंगे का मरम्मत कार्य करना भूला विभाग

Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Department forgot to do repair work of dam in ward one and two of Nagar Panchayat Nadaun
नादौन में ब्यास नदी किनारे चार माह पूर्व गिरा डंगा।(संवाद)
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर एक और दो में डंगे का मरम्मत कार्य चार माह बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। चार माह पूर्व बरसात के दौरान बारिश के कारण ब्यास नदी के किनारे स्थित यह डंगा ढह गया था। इससे नदी किनारे बने श्मशान घाट तक पहुंचने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों प्रकाश, नीरज, सावित्री, निक्कू, राजीव, प्रदीप, सलोचना आदि ने कहा कि वार्ड नंबर एक व दो के संगम स्थल पर स्थित डंगा चार माह से गिरा हुआ है लेकिन मरम्मत कार्य के लिए विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान को लेकर वह कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। इस बारे में नगर पंचायत नादौन के प्रधान तरुण कपिल ने कहा कि समस्या ध्यान में हैं। शीघ्र ही डंगे का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed