फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demonstration of JOA IT candidates outside the Commission office

Hamirpur (Himachal) News: जेओए आईटी के अभ्यर्थियों का आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Sat, 20 Jul 2024 04:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित करने में लगातार देरी से आक्रोश
विज्ञापन

पोस्ट कोड 817 के तहत भरे जाने हैं जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1,855 पद

परीक्षा परिणाम तैयार, चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर विभागों का आवंटन जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के बाहर शुक्रवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन दिया। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित करने में लगातार देरी हो रही है। परिणाम तैयार कर लिया गया है लेकिन चयनित अभ्यर्थियों को विभागों के आवंटन की प्रक्रिया जारी है। जून में दस्तावेजों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मेरिट भी तैयार कर ली गई है। फिर देरी क्यों हो रही है।

प्रदेश सरकार के विभागों, निगमों और बोर्डों में 74 पद भरे जा रहे हैं। मेरिट और अभ्यर्थियों की प्राथमिकता के आधार पर विभागों का आवंटन जारी है। इस प्रक्रिया में आयोग को समय लग रहा है। आयोग के कार्यालय के बाहर दर्जनों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले हफ्ते उन्हें रिजल्ट घोषित करने का आश्वासन दिया गया था। अभ्यर्थियों प्रदीप, सुशील, तनुज, चंदन, अभिलाष ने कहा कि विभागों के आवंटन का कार्य पिछले कई दिन से किया जा रहा है लेकिन नतीजा घोषित नहीं किया जा रहा है। हर बार उन्हें अगले सप्ताह तक परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अंतिम परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग उठाई है। यह भर्ती साल 2022 से चल रही है। मामला कोर्ट में चले जाने और पेपर लीक की वजह से परीक्षा का परिणाम लंबे समय से अटका है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद 1867 में से 1855 पदों को भरा जा रहा है लेकिन विभागों के आवंटन में आयोग को वक्त लग रहा है।
विज्ञापन




817 के बाद 903, 939 पोस्ट कोड पर कार्य होगा शुरू

जेओए आईटी पोस्ट कोड 903, 939 का परीक्षा परिणाम निकालने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इन परीक्षाओं को राज्य चयन आयोग को सौंपा गया है। पोस्ट कोड 817 के परिणाम घोषित होने के बाद इन परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





अवकाश के दिन भी कार्य में जुटे हैं अधिकारी, कर्मचारी : पुरुथी
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष आरके पुरुथी का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर नतीजा घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। विभागों के आवंटन में एक फार्म को निकालने में गहनता से देखना पड़ रहा है। एक गलती निकलने पर कई बार 200 फार्म फिर चेक करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिन भी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। पिछले कुछ दिन से अधिकारी व कर्मचारी सरकारी अवकाश पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed