फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to restore bus service from Sujanpur to Kullu and Manali

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर से कुल्लू, मनाली बस सेवा बहाल करने की मांग

Fri, 23 Oct 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 23 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से पांच वर्षों से बंद पड़े सुजानपुर-कुल्लू-मनाली बस रूट को जल्द बहाल करने की मांग की है। इस रूट पर पांच वर्ष पहले तक नियमित बस सेवा संचालित होती थी, लेकिन इसे अचानक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अब सीधी बस सेवा न होने से यात्रियों को हमीरपुर या भोटा जाकर बसें बदलनी पड़ती हैं। लोगों का कहना है कि इस व्यवस्था से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगाने के साथ दोगुना किराया भी चुकाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुजानपुर से कुल्लू और मनाली के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में जोगिंद्र सुडियाल, तिलक राज, विनोद कुमार और रविंदर सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग से जनहित में इस बस रूट को जल्द बहाल करने की गुहार लगाई है।




कोट:

इस बारे में लिखित में कोई मांग नहीं है। अगर लिखित में मांग आती है तो उच्च अधिकारियों को मांग भेजी जाएगी। -राहुल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article