{"_id":"6a25b2436b7d3625460e8440","slug":"demand-to-install-speed-breaker-in-ladour-market-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-196207-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लदरौर बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लदरौर बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
Mon, 08 Jun 2026 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत लदरौर बाजार में सड़क पर गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) की दरकार है। स्थानीय निवासी और दुकानदार सुनील कुमार, अमनदीप, चमन लाल, रीना ठाकुर, चम्पा चमेली और गीता देवी ने बताया कि सड़क सीधी होने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। आगे तीखा मोड़ और उसके आमने-सामने पेट्रोल पंप होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है। सड़क सुरक्षा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को इस स्थान का निरीक्षण कर शीघ्र गति अवरोधक लगाने चाहिए। साथ ही आवश्यक चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। संवाद
विज्ञापन