{"_id":"671e2a274416512b3c0fb0e1","slug":"demand-to-extend-the-admission-date-of-sos-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-139485-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एसओएस की दाखिला तिथि बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एसओएस की दाखिला तिथि बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड सचिव को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। निजी स्कूल संचालक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसओएस की आठवीं, दसवीं व बारहवीं की दाखिला तिथि को बढ़ाने मांग की है। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा से धर्मशाला में मुलाकात की है। एक मांग पत्र भी बोर्ड सचिव को सौंपा।
सचिव से आग्रह किया गया है कि एसओएस आठवीं, दसवीं तथा जमा दो के लिए दाखिला की तिथि को बिना विलंब शुल्क 30 अक्तूबर से 30 नवंबर तक बढ़ाया जाए। अक्तूबर माह में ही परीक्षाओं का आयोजन हुआ है और बच्चे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही एसओएस के दाखिले आरंभ होंगे। उन्होंने मांग की है कि भविष्य के लिए एसओएस आवेदन की तिथि को 30 नवंबर तय किया जाए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव मेजर डॉ. विशाल शर्मा ने संघ को आश्वासन दिया है कि इन मांगों पर गोर किया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में हमीरपुर ब्लॉक के अध्यक्ष अमित ठाकुर, कांगड़ा के अध्यक्ष हरबंस लाल कौंडल, विजय ठाकुर, अशोक कुमार, संदीप सूद के अलावा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।