{"_id":"587915004f1c1b1729bac12c","slug":"delhi-reaches-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को हराकर दिल्ली फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को हराकर दिल्ली फाइनल में पहुंची
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में कूच बिहार क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हिमाचल और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
मैच के तीसरे दिन हिमाचल की टीम ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 98 रन से आगे खेलनी शुरू किया और पूरी टीम 155 रनों पर सिमट गई। दिल्ली की ओर से हर्ष ने 5 विकेट, सैयद ने 3, सुमित और मयंक ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य दिल्ली ने 23.1 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मनजीत ने अविजित 64 रन की पारी खेली। हिमाचल से एकमात्र विकेट जंवाल ने हासिल की।
विज्ञापन