{"_id":"1e44c329f0c20b04c89d5169946b6e8b","slug":"deep-bajaj-looks-vice-chairman-sheet-in-hamirpur-nagar-parishad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्सर किंग दीप बजाज बन सकते हैं वाइस चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्सर किंग दीप बजाज बन सकते हैं वाइस चेयरमैन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद हमीरपुर में छह बार चुनाव जीतने वाले सिक्सर किंग दीप कुमार बजाज की नजरें इस बार नगर परिषद के वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर हैं।
अध्यक्ष पद आरक्षित है। भाजपा और कांग्रेस के पास इस बार 4-4 पार्षद हैं जबकि ‘कुर्सी’ के लिए छह पार्षद होने चाहिए। नगर परिषद में 11 वार्ड हैं। दशकों से नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाली भाजपा के लिए इस बार दोनों पद प्रतिष्ठा के सवाल बन गए हैं।
कांग्रेस भी इस बार दो निर्दलीयों का साथ लेकर भाजपा के दुर्ग को भेदकर नप में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में खाता खोलने को बेताब है। इसके चलते सिक्सर किंग दीप बजाज दोनों दलों के संपर्क में हैं। वर्ष 1986 से लेकर अब तक छह चुनाव जीतने वाले दीप बजाज पूर्व में पांच चुनाव भाजपा में रहकर जीत चुके हैं।
इस बार भाजपा ने टिकट काट दिया था। बावजूद उन्होंने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को पटकनी दी। वार्ड नंबर छह से भी दीप बजाज ने अपने साझा प्रत्याशी अश्विनी कुमार को भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व नप उपाध्यक्ष धर्मेंद शर्मा के खिलाफ उतारकर चुनाव में विजयी हासिल की।
विज्ञापन
भाजपा की पृष्ठिभूमि से जुड़े वार्ड छह से पार्षद अश्विनी कुमार वर्तमान में भी भाजपा शहरी इकाई के बूथ अध्यक्ष हैं। इससे जाहिर होता है कि भाजपा के लिए वर्तमान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करना मुश्किल नहीं। लेकिन इसके लिए बीजेपी को उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए कुर्बानी देने के अलावा दीप कुमार बजाज को हर हाल में मनाना होगा।
इस बार अध्यक्ष पद महिला के लिए आरिक्षत है। यहां यह देखना भी दिलचस्प होगा कि दीप बजाज अब कांग्रेस में जाते हैं या टिकट काटने वाली भाजपा में रहते हैं।