{"_id":"662e316ee53687df630bb671","slug":"deen-hit-sanstha-adopted-14-children-from-needy-families-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126550-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दीन हित संस्था ने जरूरतमंद परिवारों के 14 बच्चों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दीन हित संस्था ने जरूरतमंद परिवारों के 14 बच्चों को लिया गोद
विज्ञापन
साल भर गोद लिए बच्चों की पढ़ाई का बोझ उठाएगी संस्था
बच्चों को किताबें और कापियां देकर अच्छी पढ़ाई करने के लिए किया प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के अंतर्गत दीन हित प्रयास संस्था भरेड़ी ने क्षेत्र के 14 गरीब बच्चों को गोद लिया है और उन्हें साल भर पढ़ाई का खर्च देने का निर्णय लिया है। संस्था की ओर से रविवार को इन बच्चों के अभिभावकों को किताबें और कापियां वितरित कीं। सभी बच्चे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्था की बैठक अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें गोद लिए 14 बच्चों का साल भर पढ़ाई का खर्च देने की बात कही गई। इस दौरान संस्था के सचिव सेवानिवृत्त डीईपी अजीत सिंह, एमएल शर्मा, कुलवंत ताय, तृप्ता शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राकेश अत्री मौजूद रहे।