फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Decision on bail postponed again, court will give its verdict today

Hamirpur (Himachal) News: जमानत पर फैसला फिर टला, आज फैसला सुनाएगी अदालत

Wed, 06 Sep 2023 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 06 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद, उसके आरोपी छोटे बेटे निखिल आजाद और दलाल संजीव कुमार की जमानत पर मंगलवार को भी फैसला नहीं सुनाया गया। अदालत ने अब फैसले के लिए बुधवार का दिन मुकर्रर किया है। यह तीनों आरोपी पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में 23 दिसंबर 2022 से सलाखों के पीछे हैं और जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी थी। जिस पर गत दिवस बहस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पूर्व में 2 सितंबर को जमानत पर फैसला होना था, लेकिन उससे पहले ही अदालत ने नीलामीकर्ता भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में उमा आजाद और उसके बड़े बेटे नितिन आजाद को पहले पुलिस हिरासत और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उमा आजाद और नितिन आजाद के लिखावट के नमूने भी लिए गए हैं, जिसे एसआईटी ने मिलान के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। दरअसल नितिन इस भर्ती परीक्षा में टॉपर रहा था। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि उत्तर पुस्तिका पर लिखावट नितिन की ही है या किसी और की।
विज्ञापन

उधर, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि जमानत पर बुधवार को फैसला सुनाया जाएगा। जबकि लिखावट के नमूने मिलान के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed