फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Decent dress does not mean dress code, it should not be enforced forcibly: Sangh

डिसेंट ड्रेस का मतलब ड्रेस कोड नहीं, जबरन लागू न किया जाए : संघ

Mon, 17 Mar 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Mar 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में हुई प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ इकाई की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ इकाई हमीरपुर की बैठक रविवार को बाल स्कूल हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष विकेश कौशल ने की। बैठक में सरकार की ओर से डीसेंट ड्रेस को स्कूल और प्रबंधन कमेटी की सहमति से लगाए जाने और इसे बिना किसी जबरदस्ती के लागू किए जाने का स्वागत किया।
संघ के जिला अध्यक्ष विकेश कौशल ने कहा कि डीसेंट ड्रेस एक अलग बात है और ड्रेस कोड एक अलग बात। डीसेंट ड्रेस शब्द को ड्रेस कोड के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे समूचे प्रदेश में अध्यापक गुमराह हो रहे हैं। ड्रेस कोड लगाने से क्वालिटी एजुकेशन का आपस में दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए प्रपत्र में कहा गया है कि स्कूल मुखिया अपने स्तर पर आपसी सहमति से अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लगवाएं, जिससे क्वालिटी एजुकेशन में खासा इजाफा देखने को मिलेगा, लेकिन किसी के पहनावे का शिक्षा की गुणवत्ता में कैसे कोई संबंध हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक स्कूल में जिस ड्रेस को अपनाएगा, कुछ समय के बाद स्थानांतरित होने के पश्चात उसे दूसरे स्कूल में दूसरी ड्रेस बनवानी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को डीसेंट ड्रेस की जगह पर यदि ड्रेस कोड लगवाना है तो समूचे प्रदेश में एक ही ड्रेस कोड लगवाया जाए ताकि स्थानांतरण होने पर यह ड्रेस दूसरे स्कूल में भी उसके काम आ सके और ड्रेस अलाउंस भी दिया जाए। बैठक में महासचिव रविंद्र कुमार, वित्त सचिव विपन कुमार, मीडिया सचिव राजेश गौतम,सुशील चौहान, राकेश चौहान, लक्ष्मीकांत, संजीव बंसल, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed