फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Debtor's land will be auctioned on December 28

Hamirpur (Himachal) News: 28 दिसंबर को होगी ऋणी की जमीन की नीलामी

Sat, 23 Nov 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय आयुक्त मंडी से अचल संपति को नीलामी करने की अनुमति प्राप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर । समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला हमीरपुर ने दी ककड़ियार कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के दोषी ऋणी अशोक कुमार गांव व डाकघर ककड़ियार जिला हमीरपुर की भूमि की नीलामी 28 दिसंबर को प्रातः 11 बजे सभा के प्रांगण में निश्चित की है।
समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक वीना भाटिया ने बताया कि दोषी ऋणी अशोक कुमार को नोटिस के माध्यम से बार-बार बकाया ऋण को ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए थे, परंतु दोषी ऋणी ने यह बकाया राशि अदा नहीं की। इसके बाद दोषी ऋणी की अचल संपति को कुर्क किया गया। मंडलीय आयुक्त मंडी से अचल संपति को नीलामी करने की अनुमति प्राप्त होने पर समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला हमीरपुर ने 30 दिन का समय दिया था, लेकिन बाकीदार ने अंतिम वसूली नोटिस लेने से ही मना कर दिया। अंत में कोई भी वसूली न होने पर भूमि को नीलाम करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक ने नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाताओं से अनुरोध किया है कि वे दी ककड़ियार कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के वर्तमान सचिव या प्रधान से कुर्क भूमि की जानकारी प्राप्त कर इसका मुआयना कर सकते हैं। वीना भाटिया ने बताया कि कुर्क भूमि ‘जैसी है वैसी ही’ की स्थिति में नीलाम की जाएगी। समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक ने बताया कि जिला हमीरपुर की अन्य सहकारी सभाओं के ऋण दोषियों की कुर्क की गई भूमि की नीलामी प्रक्रिया भी शीघ्र आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग किसी भी प्रकार की कोई ऋण माफी नहीं करता है। इसलिए, सहकारी सभाओं से ऋण लेने वाले लोग इन्हें समय पर वापस करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed