{"_id":"5efa19dc8ebc3e430d562f47","slug":"death-hamirpur-hp-news-sml336985724","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला ने पीजीआई ले जाते हुए तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी महिला ने पीजीआई ले जाते हुए तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत वार्ड नंबर पांच में आग से झुलसी महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
सुजानपुर वार्ड पांच की महिला सुलोचना देवी (40) पत्नी मनोज कुमार रविवार सुबह खाना बनाने के लिए रसोईघर में आई। जैसे ही उसने गैस जलाई तो आग अचानक उसके कपड़ों में भड़क गई। महिला ने चिल्लाना शुरू किया। उसका बेटा मौके पर आया और कंबल डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक महिला करीब 80 फीसदी झुलस गई थी। परिजन उसे सिविल अस्पताल सुजानपुर ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, यहां से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। टांडा से भी महिला को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ सुभाष शास्त्री ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।