{"_id":"6578ae51ac5a2890f305a494","slug":"dead-body-of-migrant-found-in-ward-number-three-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16061-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वार्ड नंबर तीन में मिला प्रवासी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वार्ड नंबर तीन में मिला प्रवासी का शव
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर तीन में एक प्रवासी का शव बरामद किया गया है। व्यक्ति मृत अवस्था में कमरे में पड़ा था। सुबह काफी देर तक व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला।
ऐसे में मकान मालिक ने देखा तो वह कमरे में पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मोहम्मद शरीफ पुत्र गयासुद्दीन भागलपुर बिहार के रूप में हुई है। वह यहां टेलरिंग का काम करता था। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि व्यक्ति की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है।