{"_id":"678d48dd8f30a43b7a0132a4","slug":"dead-body-of-a-person-found-hanging-from-a-tree-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-146215-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव
Mon, 20 Jan 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंर्तगत रुढान के 36 वर्षीय हरीश कुमार का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोरंज के गांव रुढ़ान निवासी हरीश कुमार की चार वर्ष पहले ही शादी हुई थी। हरीश रिकांगपिओ में एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और 22 दिसंबर 2024 को ही घर आया था। हरीश की माता के अनुसार जब से हरीश घर आया था, तब से परेशान था। हरीश गत दिन घर से बिना बताए कहीं चला गया। रात को जब वापस नहीं आया तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने छानबीन की तो सुबह व्यक्ति का शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला। व्यक्ति की पत्नी अपने मायके चौपाल गई थी और उसका तीन वर्ष का बेटा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने व्यक्ति का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उधर, एसपी भगत सिंह ने कहा कि भोरंज थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है, आगामी छानबीन जारी है।