{"_id":"5f78bd978ebc3e9b7e32ae66","slug":"dead-body-hamirpur-hp-news-sml347167938","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के घराण गांव में दिहाड़ी पर लगा व्यक्ति ढांक से गिर गया। लोगों ने उसको मेडिकल कॉलेज हमीरपुर तो लाया, लेकिन रास्ते में ही इसकी मौत हो गई। पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
पंकज कुमार(37) निवासी बकारटी घराण गांव में ढांक के पास खुदाई में लगा था। दोपहर के समय अचानक चक्कर आने से उसका संतुलन बिगड़ गया। इस कारण वह ढांक से नीचे गिर गया। इससे उसे चोटें आईं। मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को घर लाया गया है। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और पत्नी छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया है।
सुनील कुमार ने प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार की सहायता करने की मांग की है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि इस बारे कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। मामला दर्ज नहीं है।