{"_id":"67eae3263df91f485d08ba14","slug":"dead-body-found-under-suspicious-circumstances-in-kunah-khad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-152125-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुणाह खड्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुणाह खड्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
Tue, 01 Apr 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रंगस गांव में कुणाह खड्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिला है। मृतक की पहचान प्रीतम चंद पुत्र गुलाबा राम निवासी गांव चोड़ू के तौर पर हुई है। सोमवार दोपहर बाद कुछ लोगों की नजर खड्ड के पानी में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला तथा जांच आरंभ कर दी है। मृतक अविवाहित था तथा रैल गांव में अपने भांजे के पास रहता था। कुछ समय पूर्व वह दिमागी तौर पर भी परेशान हो गया था, तब उसका उपचार करवाया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन