{"_id":"605b4f638ebc3e8d38235068","slug":"dead-body-found-in-nullah-of-missing-youth-for-one-month-hamirpur-hp-news-sml3653478118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से लापता युवक की नाले में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से लापता युवक की नाले में मिली लाश
विज्ञापन
गलोड़ में युवक का शव मिलने पर मौके पर पड़ताल करते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत बुधवार को नाले में एक 27 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान पनसाई पंचायत के रहने वाले विनीत कुमार पुत्र सुभाष चंद के रूप में हुई है। वह एक पेट्रोल पंप पर काम करता था तथा 27 फरवरी से घर से लापता था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लाश जल चुकी है। जिस जगह पर लाश पड़ी थी, उस जगह पर कुछ दिन पूर्व जंगल में आग भी लगी हुई थी। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बुधवार को दोपहर के समय स्थानीय निवासी सूखी लकड़ियों की तलाश में नाले में गया। उसने वहां शव को पड़े हुए देखा। डरे सहमे इस व्यक्ति ने इस शव के बारे में अन्य लोगों व पंचायत को इसकी सूचना दी। उसी समय लोगों ने गलोड़ पुलिस को मामले की सूचना दे दी। कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीण व बाजार से भी कई दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे। शव की एक टांग को जंगली जानवर खा चुके थे। पुलिस ने शव के आसपास देखा तो 1 पर्स भी मिला और पानी की बोतल भी पड़ी हुई थी।
पुलिस ने इस पर्स को देखा तो इसमें एक कार्ड मिला और इस कार्ड की वजह से शव की पहचान हो गई। विनीत कुमार दो बहनों का अकेला भाई था। वह अभी तक अविवाहित था। बड़सर पुलिस थाना के प्रभारी मस्तराम नाइक और डीएसपी जसवीर कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस पूरे मामले पर डीएसपी जसवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पूरे तथ्यों को खंगाला जाएगा। मंडी से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।