फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   De-addiction awareness program organized in Kangu

Hamirpur (Himachal) News: कांगू में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
De-addiction awareness program organized in Kangu
कांगू स्कूल में आयोजित जागरूक कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी एवं अध्यापक। स्रोत: संस्थान
कांगू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में शनिवार को नशे से बचाव और सामाजिक जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपराध नियंत्रण एवं समाज सुधार संगठन के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्या शंकुतला पटियाल ने की जबकि डिप्टी एसपी हमीरपुर हरीश गुलेरिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया और उन्हें इस सामाजिक बुराई के प्रति सतर्क रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागर अब स्कूली बच्चों को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में सौदागरों से छात्रों का सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण प्रयोग, यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने नशे के खिलाफ शपथ ली और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सगंठन के अध्यक्ष अनिल गुलेरिया, संतोष शर्मा, शक्ति चंद शर्मा, देश राज शीतल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed