फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC reviews preparations for Vice President's visit to Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: उपराष्ट्रपति के हमीरपुर दौरे को लेकर डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

Sun, 31 Dec 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छह जनवरी को जिला हमीरपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को हमीर भवन में पुलिस अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर और कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि अभी उपराष्ट्रपति के दौरे का विस्तृत एवं फाइनल कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन, प्रारंभिक सूचना के अनुसार वह 6 जनवरी को दोसड़का के पुलिस मैदान और एनआईटी के सभागार में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। एनआईटी के सभागार में उपराष्ट्रपति इस संस्थान और कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों से कहा कि वे उपराष्ट्रपति के काफिले के संभावित रूट पर सभी सड़कों की तुरंत मरम्मत सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हेलीपैडों की मरम्मत और वहां पर अन्य प्रबंधों के लिए संबंधित एसडीएम भी त्वरित कदम उठाएं। उपायुक्त ने कहा कि उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान कई अन्य वीवीआईपी भी हमीरपुर में मौजूद रहेंगे। इन सभी वीवीआईपी की आवाजाही और ठहराव के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान हमीरपुर में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे और इस पूरे क्षेत्र में 11 सेक्टर बनाए जाएंगे, जहां सैकड़ों पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची एसपी कार्यालय को प्रेषित करें। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed