फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC orders to clear pending cases in SC/St atrocity act

एट्रोसिटी एक्ट के लंबित मामले शीघ्र निपटाने की हिदायत

Fri, 05 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
DC orders to clear pending cases in SC/St atrocity act
अदालत का फैसला - फोटो : demo pics

उपायुक्त मदन चौहान ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत हमीरपुर जिला में लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उपायुक्त ने वीरवार को इस अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। हाईकोर्ट में विचाराधीन लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट की स्थिति के बारे में एडवोकेट जनरल के साथ पत्राचार करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जिस मामले में पुलिस विभाग रद्द रिपोर्ट लेता है, उसकी प्रति संबंधित शिकायतकर्ता को भी जारी की जाए ताकि शिकायतकर्ता को रद्द रिपोर्ट के कारणों की जानकारी मिल सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान न्यायालयों में रद्द मामलों को जिला न्यायवादी के माध्यम से न्यायालयों से स्टेट्स रिपोर्ट प्राप्त कर मासिक प्रतिवेदन के साथ जिला कल्याण अधिकारी को मुहैया करवाएं।


जिला कल्याण अधिकारी संजीव शर्मा ने एससी, एसटी अधिनियम के तहत हमीरपुर के विभिन्न मामलों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार, जिला न्यायवादी अशोक धीमान, गैर सरकारी सदस्य शरण प्रसाद, सिमरो कौशल, आरसी डोगरा, केसी भाटिया और अजय कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed