फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC inspected counting hall and strong room in Badsar

Hamirpur (Himachal) News: डीसी ने बड़सर में किया मतगणना हॉल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Fri, 05 Apr 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय बड़सर के परिसर में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव के मतगणना केंद्र और ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गौतम और अन्य अधिकारियों के साथ महाविद्यालय परिसर में पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र और ईवीएम स्ट्रांग रूम से संबंधित विभिन्न प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों की ईवीएम राजकीय महाविद्यालय बड़सर में रखी जाएंगी तथा मतगणना भी यहीं पर होगी। यहां मतगणना केंद्र और ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थापित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed