फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dc insepect khokha market

डीसी ने खोखा मार्केट और खेल विभाग के कार्यालय का किया निरीक्षण

Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के बस अड्डे के पास खोखा मार्केट का निरीक्षण किया और वहां निर्माण कार्यों की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उपायुक्त ने पुरानी खोखा मार्केट की जगह सड़क को चौड़ा करने, फुटपाथ और नालियों के निर्माण तथा इस जगह के सौंदर्यीकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि बस अड्डे के सामने खोखा मार्केट में कारोबार कर रहे अधिकांश लोगों को नई मार्केट में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब पुरानी खोखा मार्केट के हटने से बस अड्डे के सामने मुख्य सड़क काफी खुली हो जाएगी। शहर के बीचोंबीच इस महत्वपूर्ण जगह पर रोजाना काफी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। इसलिए इस स्थान को सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाएगा। यहां फुटपाथ, नालियों और अन्य सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्य जल्द ही पूरे किए जाएंगे। इस दौरान उपायुक्त के साथ एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके बाद उपायुक्त ने जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के भवन का भी औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को भवन का रखरखाव सही करने के निर्देश दिए। इस भवन के साथ मैदान की तरफ कैमरे लगाने के बारे में भी चर्चा की गई। वहीं, भवन में पड़े कबाड़ आदि को उठाने और छत की मरम्मत करने के बारे में भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed