{"_id":"601aea098ebc3e4c87225364","slug":"dc-hamirpur-inspect-medical-college-building-hamirpur-hp-news-sml3597551167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने मेडिकल कॉलेज के नए परिसर निर्माण स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने मेडिकल कॉलेज के नए परिसर निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
जोल सप्पड़ में मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल पर मॉडल का अवलोकन करतीं उपायुक्त देवश्वेता बनिक।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बुधवार को जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के नए परिसर निर्माण स्थल का दौरा किया। नादौन के एसडीएम विजय धीमान, बीडीओ अपराजिता चंदेल और अन्य अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचीं उपायुक्त ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर एवं प्रसंस्करण इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके समग्र शिक्षा अभियान की भी समीक्षा की।
शिक्षा विभाग की प्रगति रिपोर्ट पर संतोष जताया। इसके बाद बनिक ने गांव नौहंगी में पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत हस्तशिल्पकार करतार सिंह के घर जाकर उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए बधाई दी तथा शाल-टोपी एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त ने करतार सिंह की ओर से बांस से बनाई कई कलाकृतियों का अवलोकन भी किया।
बनिक ने कहा कि बहुत ही बारीकी से तैयार की गई बांस की ये अद्भुत कलाकृतियां सचमुच सबके मन में कौतूहल पैदा करती हैं। करतार सिंह को पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत करके केंद्र सरकार ने उनके इस अनोखे हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। उपायुक्त ने कहा कि यह हमीरपुर जिला ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।