फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC gave instructions to take action in case of throwing notes towards Baba

Hamirpur (Himachal) News: बाबा की ओर नोट उछाले जाने के मामले में डीसी ने कार्रवाई के दिए निर्देश

Thu, 10 Apr 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 10 Apr 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पवित्र गुफा में एक श्रद्धालु की ओर से बाबा जी की मूर्ति की ओर नोट उछाले जाने के मामले में मंदिर न्यास के कमिश्नर एवं डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही बाबा की पवित्र गुफा में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी न किए जाने के प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को विदेशी करंसी के नोट एक श्रद्धालु की ओर से बाबा जी की गुफा की ओर उछाले गए थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पंजाब के 5000 श्रद्धालुओं का एक जत्था बीते सोमवार को मंदिर में पहुंचा था। इस दौरान एक संत की ओर से पूजा के दौरान बाबा जी मूर्ति की ओर नोट उछाले गए। उछाले गए कनाडा डॉलर के नोट बाबा जी गुफा में जल रही पवित्र ज्योति पर गिर गए और ज्योति बुझते बुझते बची।
विज्ञापन

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि हजारों श्रद्धालुओं के इस जत्थे ने बड़े अनुशासन के साथ सोमवार को बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। अब इस मामले में डीसी हमीरपुर की ओर से कार्रवाई के निर्देश मंदिर न्यास अध्यक्ष एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की अनुमति गुफा में नहीं है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस बारे में मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम बड़सर को निर्देश दिए गए हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई और नियमों की पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
-अमरजीत सिंह, कमिश्नर मंदिर न्यास एवं डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed