{"_id":"6a11fdce046c620f710b9398","slug":"dc-gandharva-rathore-himself-participated-in-the-hpv-vaccination-campaign-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-194613-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एचपीवी टीकाकरण अभियान में खुद उतरीं डीसी गंधर्वा राठौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एचपीवी टीकाकरण अभियान में खुद उतरीं डीसी गंधर्वा राठौड़
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ स्वयं मैदान में उतर आई हैं। शनिवार दोपहर बाद उन्होंने स्वास्थ्य खंड गलोड़ के तहत ग्राम पंचायत पनसाई के गांव बेहा का दौरा कर महिलाओं और किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
उपायुक्त ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद के दौरान कहा कि एचपीवी वैक्सीन लड़कियों को जीवनभर सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर और जानलेवा रोग से बचाने में सहायक है। उन्होंने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों से 30 मई तक अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद दोबारा यह अवसर मिलना मुश्किल हो सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि जिले में इस आयु वर्ग की लगभग 2967 लड़कियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1279 लड़कियां एचपीवी वैक्सीन लगवा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लड़कियों तक पहुंच बना रहा है।