फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Daughter Vanshika Parmar represented India in the highest fashion runway

Hamirpur (Himachal) News: बेटी वंशिका परमार ने किया सबसे ऊंचे फैशन रनवे में भारत का प्रतिनिधित्व

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Daughter Vanshika Parmar represented India in the highest fashion runway
वं​शिका परमार
हमीरपुर। लद्दाख में आयोजित वाइब्रेंट लद्दाख महोत्सव में हमीरपुर की बेटी वंशिका परमार ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बीते 28 सितंबर को यह महोत्सव 19024 फुट की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड उमलिंग-ला में आयोजित हुआ। सबसे ऊंचे अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में जी-20 देशों के 14 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और जी-20 अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन और एलएएचडीसी लेह की ओर से लद्दाख आर्ट एंड एंटरटेनमेंट एलायंस की साझेदारी में आयोजित किया गया, जो भारतीय सेना और सीमा सड़क संगठन द्वारा समर्थित था। कार्यक्रम इसलिए खास रहा क्योंकि इसमें मिस अर्थ इंडिया-2022 वंशिका परमार ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो कि हिमाचल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

वंशिका हमीरपुर जिला के नादौन की रहने वाली हैं। कार्यक्रम में दो लद्दाखी प्रतिनिधियों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ, उमलिंग-ला फैशन शो का उद्देश्य वसुधैव कुटुंबकम में समर्थित भारत की जीवंत संस्कृति का प्रचार करना और लद्दाख के अत्यधिक मूल्यवान जीआई टैग पश्मीना को बढ़ावा देना है। इस दौरान मॉडल्स की ओर से पहनी गई वेशभूषा ने स्प्रिंग-समर 2024 के रंग पैलेट को पेश किया और पश्मीना से बने उत्पादों का भी प्रदर्शन किया, जो चांगथांग क्षेत्र में उत्पादित होता है। इस अवसर पर जी-20 इंडिया की एक पृथ्वी, एक परिवार थीम को बढ़ावा देते हुए विश्व शांति के लिए उमलिंग-ला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के निर्माण की आधारशिला रखी गई, जिसमें मॉडलों की ओर से अपने-अपने देशों से लाई गई रेत शामिल है। उधर, मिस अर्थ इंडिया-2022 वंशिका परमार ने कहा कि फैशन रनवे में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास भी है, क्योंकि यह 19,024 फुट की ऊंचाई पर प्रदर्शित किया जाने वाला सबसे ऊंचा फैशन रैंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed