फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Darkness in the streets of the city for a week

Hamirpur (Himachal) News: शहर की गलियों में एक सप्ताह से अंधेरा

Mon, 01 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें खराब होने से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान
विज्ञापन

अब आचार संहिता के बाद होगा टेंडर : कार्यकारी अधिकारी
रखरखाव देख रही कंपनी का टेंडर हुआ संपन्न, दोबारा होंगे टेंडर
संवाद न्यूज एजेेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में अब स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत कार्य दो माह के बाद ही होगा। आचार संहिता के कारण लाइटों की टेंडर प्रक्रिया को इस बार देरी से करवाया जाएगा। इसके चलते दो माह तक बाजार सहित वार्डों में लोगों को स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरे में ही ठोकरें खानी पड़ेंगी। वर्तमान में नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। वार्डों से लेकर शहर के हर हिस्से में स्ट्रीट लाइटों की समस्या लगातार बढ़ रही है। शहर के लगभग सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं, लेकिन इन्हें दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है।
वैसे तो गर्मियों में शहर की दुकानें देर रात तक खुली रहने के कारण दुकानों में जलने वाली लाइटों से भी गलियों में रोशनी रहती है, लेकिन मौसम खराब होने से दुकानें भी जल्दी बंद होने के कारण शाम होते ही शहर में अंधेरा पसर जाता है। बलदेव, स्वर्णा देवी, जया, रेखा कुमार, विक्रम परमार, राकेश राणा, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत करवाया जा चुका है कि शहर की स्ट्रीट लाइटें दिन में ही जल रही हैं। 11 वार्डों में 3300 के करीब लाइटें हैं। लाइटों के रखरखाव का कार्यभार कंपनी के पास है लेकिन अब अनुबंध खत्म हो चुका है। ऐसे में अब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से शीघ्र लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर परिषद से अधिकृत कंपनी के कर्मचारी को लाइटों को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए थे। अब कंपनी का अनुबंध समाप्त हो चुका है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद शीघ्र नई कंपनी को टेंडर दिया जाएगा, जिससे काम सुचारु रूप से चल सके। -अजमेर सिंह ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed