{"_id":"68a8c50734fd6a8a54034da9","slug":"danger-looms-on-dadu-school-building-after-landslide-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-164533-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भूस्खलन के बाद डाडू स्कूल भवन पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भूस्खलन के बाद डाडू स्कूल भवन पर मंडरा रहा खतरा
Sat, 23 Aug 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
डाडू स्कूल में आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित अध्यापक व अभिभावक। स्रोत: संस्थान
सचित्र
एसएमसी कमेटी ने बैठक कर सुरक्षा दीवार निर्माण की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी(हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला डाडू में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक प्रधान राकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्कूल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
बरसात की छुट्टियों के दौरान जुलाई में भारी बारिश से स्कूल के पिछले हिस्से के पास भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे भवन को खतरा पैदा हो गया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने नुकसान का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। कमेटी ने विभाग से आग्रह किया है कि समय रहते विद्यालय की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य न हुआ तो बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की। बैठक में अमृत लाल, मुख्याध्यापक आनंद कुमार, शिक्षक राजीव कुमार व सपना सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।