फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Damage worth Rs 25 crore, compensation only 65 lakh

नुकसान 25 करोड़, सरकार से मिले महज 65 लाख

Sat, 18 Jun 2016 10:54 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Damage worth Rs 25 crore, compensation only 65 lakh
खराब सड़कों की अनदेखी। - फोटो : file photo

मानसून एक बार फिर लोक निर्माण विभाग के लिए आफत लेकर आने को तैयार है लेकिन पिछली बरसात में जिले की सड़कों को मिले जख्म अब तक नहीं भरे जा सके हैं। हमीरपुर के पांचों उपमंडलों में सड़कों का बुरा हाल है।

विज्ञापन


जगह-जगह गड्ढे वाहन चालकों को परेशानी कर रहे हैं। बीते साल बरसात में लोनिवि हमीरपुर को 25 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि, करोड़ों में हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार से जिले के लिए महज 65 लाख का बजट मिला है। स्पष्ट ही है कि इतने कम बजट में सड़कों पर लीपापोती ही हो पाई।
विज्ञापन


भूस्खलन से गिरे डंगे, खस्ताहाल सड़कें एक साल के बाद भी अपनी दयनीय हालत को बयां कर रही हैं। जिले में लोक निर्माण विभाग के दो सर्किल हैं। हमीरपुर सर्किल के अधीन उपमंडल नादौन, हमीरपुर और सुजानपुर जबकि बड़सर के अधीन बड़सर लोकल, धनेटा के अलावा भोरंज का क्षेत्र आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक नुकसान बरसात के मौसम में सुजानपुर और भोरंज, बड़सर की सड़कों को पहुंचा लेकिन पर्याप्त बजट न मिलने से सड़कें अभी तक खस्ताहाल हैं।

बड़सर डिविजन में पिछले वर्ष भारी बारिश से 120 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थीं। इसमें बड़सर में 50, भोरंज में 40 और धनेटा में 30 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थीं। भोरंज सब डिविजन में सबसे अधिक नुकसान हुआ था। डिविजन में कुल 9.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

- प्रमोद कश्यप, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि बड़सर

हमीरपुर डिविजन में पिछली बरसात में 71 सड़कों को नुकसान पहुंचा था। बरसात से 14 करोड़ का नुकसान हुआ, लेकिन सरकार से 65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। समय-समय पर सड़कों की मरम्मत की जा रही है।
- एनपीएस चौहान, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed