फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cycling rally of Sashastra Seema Bal personnel leaves for Delhi

सशस्त्र सीमा बल के जवानों की साइकिलिंग रैली दिल्ली रवाना

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cycling rally of Sashastra Seema Bal personnel leaves for Delhi
सशस्त्र सीमा बल के जवानों की साइकिल रैली का स्वागत करते हुए नपं नादौन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। देशभर में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के चलते सशस्त्र सीमा बल के जवानों की साइकिलिंग रैली दिल्ली रवाना हो गई है। इस रैली का नादौन पहुंचने पर रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल तथा उपाध्यक्ष योगराज ने भव्य स्वागत किया। ज्वालामुखी के सपड़ी में स्थित केंद्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल के 17 जवानों का यह दल साइकिलिस्ट एवं कमान अधिकारी अनिल नेहरा के नेतृत्व में रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुआ। नादौन पहुंचने पर अनिल नेहरा, डिप्टी कमांडेंट योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने बस अड्डे के निकट महान क्रांतिकारी एवं भगत सिंह के साथी रहे इंद्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

अधिकारी अनिल नेहरा ने कहा कि वह आगामी यात्रा में दिल्ली तक 550 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करेंगे तथा दो अक्तूबर को राजघाट पर देश भर से सशस्त्र बल के जवानों की यहां पहुंच रही साइकिल यात्रा के समापन पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों से मिलते हुए आजादी के अमृत महोत्सव में नई सोच और नई उमंग के साथ एकजुट होकर शामिल होने का संदेश देंगे। रास्ते में महान क्रांतिकारियों व देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं, लोगों को फिट इंडिया अभियान के साथ जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। रैली का समापन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद राजघाट पर होगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed