फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Curfew will remain in Hamirpur also from 10 pm to 5 am

हमीरपुर में भी रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सख्त निर्णय लिए गए हैं। मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जिला दंडाधिकारी ने जिला में नो मास्क, नो सर्विस’ के नियम को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। जिले में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा, लेकिन आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले वाहनों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

किसी भी तरह के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन और अन्य किसी भी तरह के आयोजन इंडोर, कवर्ड एरिया या खुले स्थानों पर केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही किए जा सकेंगे। ये आयोजन कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों एवं सावधानियों की अनुपालना की शर्त पर ही किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार जिले में होटल और रेस्तरां खुले रहेंगे, लेकिन इनमें भी कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करना होगा। सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, खेल परिसर, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल और जिम आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर समेत जिलेभर के सभी धार्मिक स्थलों एवं पूजा स्थलों पर लंगर पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी ने पुलिस, एसडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारियों और अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन आदेशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51-60 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed