फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CT scan facility at medical college stalled for a week, patients upset

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में एक सप्ताह से सीटी स्कैन सुविधा ठप, मरीज परेशान

Wed, 05 Aug 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility at medical college stalled for a week, patients upset
मेडिकल कॉलेज में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर एवं अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को अब जांच के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक सीटी स्कैन पर करीब दो हजार रुपये तक खर्च होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1500 से तीन हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिनमें कई मरीजों को चिकित्सक बीमारी की सही पहचान के लिए सीटी स्कैन करवाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

मरीजों में राजीव, कुलदीप, पंकज और अनिल ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सस्ती चिकित्सा सुविधा की उम्मीद से आए थे, लेकिन जांच बाहर करवाने की मजबूरी से खर्च बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से सीटी स्कैन की सुविधा जल्द शुरू करवाने की मांग की है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मेडकिल कॉलेज की लिफ्ट फिर हुई खराब
एक सप्ताह के बाद ठीक हुई लिफ्ट फिर खराब हो गई है। लिफ्ट खराब होने से मरीज काफी परेशान हैं। बार-बार लिफ्ट के खराब होने से अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। गत महीने में भी लिफ्ट कई बार खराब हुई। लिफ्ट की सही जांच न करवाकर अस्पताल प्रबंधन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से नई लिफ्ट की सुविधा देने की मांग की है।

कोट
अर्थिंग के चलते सीटी स्कैन सुविधा बंद है। लिफ्ट खराब होने की सूचना भी प्राप्त हुई थी। मरीजों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करवाया जा रहा है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article