{"_id":"617d666b5aae4537710cd713","slug":"crpf-jawan-dies-of-cardiac-arrest-hamirpur-hp-news-sml38888007","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान का हृदय गति रुकने से देहांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान का हृदय गति रुकने से देहांत
विज्ञापन
सीआरपीएफ में तैनात ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के 45 वर्षीय राकेश कुमार को सलामी देते अधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (नादौन)। सीआरपीएफ में तैनात ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के 45 वर्षीय राकेश कुमार की ड्यूटी के दौरान ग्वालियर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। राकेश कुमार पिछले करीब 20 वर्षों से सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अभी कुछ दिन पूर्व ही अपने बड़े भाई की बरसी करके वापस अपनी ड्यूटी ग्वालियर पहुंचे थे। वीरवार की रात ड्यूटी के समय हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके बड़े भाई का भी चार वर्ष पूर्व हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था।
राकेश के पिता कैप्टन वेद प्रकाश ने कहा कि उन्होंने काफी लंबे अरसे तक बतौर भारतीय सैनिक के रूप में देश की सेवा की है तथा 20 वर्ष पूर्व कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा चार वर्ष पूर्व चल बसा था। अब दूसरा बेटे राकेश कुमार की भी वीरवार की रात को ड्यूटी के समय अचानक हृदय गति रुकने की वजह से मौत हो गई।
राकेश कुमार अपने पीछे अपनी 14 वर्षीय बेटी पलक तथा आठ वर्षीय बेटा कार्णिक एवं पत्नी विपिना रानी सहित अपने वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं। राकेश कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टुकड़ी ने सलामी देने के बाद ही दाह संस्कार किया। इस मौके पर एसडीएम नादौन विजय धीमान, थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने राकेश के पिता सहित अन्य सभी परिवार वालों को अंत्येष्टि के उपरांत घर जाकर सांत्वना दी।